Breaking News

सत्ताधारी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने सिंगरौली जिले को और यहां की जनता को अपना चारागाह मान लिया जिस कारण से बढ़ रहे हैं अपराध प्रवीण सिंह चौहान

0 241

जब से भारतीय जनता पार्टी की नई मोहन सरकार आई है सिंगरौली जिले में ग्रहण सा लग गया है सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी के नेता के द्वारा संयोजित तरीके से बैढन के एक व्यवसायी के घर में घुसकर के महिला की हत्या कर दी जाती है बालू के खेल में बैढन कोतवाली के कोतवाल ठेकेदार के कर्मचारी अवैध व्यापार कर रहे सत्ताधारी के गुर्गे के बीच मारपीट कोतवाल साहब का चार्ट वायरल सस्पेंशन और यहां से ट्रांसफर फिर इसके बाद चितरंगी में सरेआम दौड़ाकर एसटी वर्ग के व्यक्ति को गोली मार दी जाती है जिसमें पुलिस प्रशासन पर्याप्त मात्रा में प्रकरण में लीपा पोती करने का काम करती है कुछ ही दिन बाद चितरंगी में एक आदिवासी फॉरेस्ट गार्ड को कुचल करके मार दिया जाता है बालू का कारोबार इस कदर से सत्ताधारी नेताओं के बीच में फैला हुआ है कि अवैध कार्य पर रोक लगाने पर आदिवासी समाज के व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचल करके मार दिया जाता है जिसमें संलिप्तता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ही रहती है और यह नेता वहां के स्थानीय विधायक के नजदीकी माने जाते हैं बालू का कारोबार इस कदर से प्रशासन व ठेकेदार मिलकर के कर रहे हैं कि यदि बड़े पैमाने पर इसकी जांच हुई तो एक बड़ा घोटाला का खुलासा होगा ठटरा खदान एनजीटी ने रोक लगा दी उसके बाद प्रशासन व ठेकेदार की मिली भगत से ठटरा पंचायत के छुईलहवा जो ठटरा पंचायत मे ही है एनजीटी के कानून से बचने के लिए कलेक्टर महोदय द्वारा जो प्रस्ताव ठेकेदार को ठेका देने के लिए बनाया गया उसमें टाटा पंचायत का नाम छुपा कर बनाया गया है जबकि पूर्व की खदान से सटा हुआ आराजी नंबर एक है वहां से बालू निकासी की प्रक्रिया को अंजाम देने की कवायत प्रशासन द्वारा की जा रही है इतना ही नहीं प्रशासन से मिलकर बालू ठेकेदार द्वारा पीपर्झर व देवरा में अपने गुर्गे भेज कर भारी मात्रा में अवैैध बालू का भंडारण सोन घड़ियाल क्षेत्र पर कराया जाता है बाद में प्रशासन उक्त भंडारण पर छापे मार कार्यवाही कर उस अवैध बालू को जप्त कर प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के बाद फिर से नियमानुसार ठेकेदार को अवैध वालों को वैध बनाकर बेचने को दे देता है यह खेल बड़े पैमाने में प्रशासन और ठेकेदार के बीच में चल रहा है सबसे बड़ा चौंकाने वाला विषय और खेद का विषय यह है कि उक्त चितरंगी क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री अनवरत रूप से निवास कर रही हैं उनका गृह क्षेत्र है और वह उनका विधानसभा क्षेत्र है क्या उक्त भ्रष्टाचार से वह अवगत नहीं है यह विचारणी पहलू है इन्हीं सब भ्रष्टाचार का परिणाम है कि सिंगरौली जिले में माफियाओं का बोलबाला है जिस कारण से आए दिन घटना घटित हो रही है कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जिले के स्थानीय नेताओं की सक्रियता का यह परिणाम रहा है कि जनता को इस भ्रष्ट तंत्र में न्याय बड़े मुश्किल से मिल पा रहा है चाहे वह चितरंगी की घटना हो जिसमें रात 12:00 बजे मंत्री व कलेक्टर को जाकर के 10 लाख का चेक मृतक के परिजनों को देते हैं चाहे वह कल घटित सरई की घटना हो जिसमें कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद अपराधी के ऊपर 302 का मुकदमा लगाया गया इन सारी बातों से यह स्पष्ट होता है कि सिंगरौली में वर्तमान समय में प्रशासनिक व्यवस्था बड़े पैमाने पर लचर चल रही है जिसमें सारा खेल सत्ताधारी नेता खेल रहे हैं

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment