दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपाई, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल, 28 को सभी पदों से देंगे इस्तीफा
Jamshedpur.झामुमो से किनारा कर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा के रंग में रंग गए हैं. चंपाई सोरेन को लेकर चल रहा संशय सोमवार रात समाप्त हो गया. चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे.
सोमवार की रात उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई. साथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन भी थे. इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने पर फैसला लिया गया. यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने दी है .
उन्होंने आधिकारिक रूप से ट्वीट कर कहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वे 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे.
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व ही चंपाई सोरेन ने झामुमो छोड़ने के संकेत दे दिये थे. वे दिल्ली गये थे. फिर दो दिन बाद सरायकेला लौट गये थे. और तभी से ये क्यास लगने लगा था, इस दौरान वह लगातार अपने समर्थकों से मिलते रहे. फिर रविवार को वह कोलकाता चले गये और वहां से दिल्ली दोबारा गये.
करीब आधे घंटे तक अमित शाह के साथ उनकी बातचीत हुई. इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी. वहीं पर श्री सरमा ने चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल के लिए 30 अगस्त की तिथि भी घोषित कर दी.
प्राईड इंडिया न्यूज से
ब्यूरो चीफ
इंद्रजीत सिंह भुल्लर