दिव्यांग जनों की सहायता हेतु लोकसभा संसदीय क्षेत्र में लगेंगे चलित न्यायालय — डॉ राजेश मिश्र

0 446


रेड क्रॉस की शानदार पहल
सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर राजेश मिश्रा की पहल पर दिव्यांग जनों एवं नि:शक्त जनों की सहायता के लिए चलित न्यायालय सीधी और सिंगरौली में लगाए जाएंगे।
सांसद एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की निशक्तजनों एवं दिव्यांग जनों की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी सहायता हेतु अति शीघ्र चलित न्यायालय लगाए जाएंगे, जिसके लिए आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक की उपस्थिति में 28 अगस्त को सीधी, 29 अगस्त को सिंगरौली मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी विशेष मुहिम चला रही है। जिसके अतर्गत दिव्यांगों के प्रमाण पत्र, यू डी आई डी कार्ड उपलब्ध कराने, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, कृत्रिम उपकरण, श्रवण यंत्र एवं स्वरोजगार हेतु त्रण उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों होगे। चलित न्यायालय के माध्यम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सभी दिव्यांग जनों को त्वरित लाभ प्राप्त होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment