वृद्ध आश्रम में भी स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

बेतिया । मानव सेवा संस्था बिहार की टीम के द्वारा प्रत्येक साल की भांति इस साल भी बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बिहार राज्य के जिला पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर में बरवत सेना पुराना हवाई अड्डा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध माता पिता अभिवाहक लोगो के साथमें झंडोतोलन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार सिद्धार्थ उर्फ शशि रंजन, जिले के सदस्य प्रदीप आर्या, अब्दुल अमीर हसन और अन्य सदस्य भी शामिल रहें और साथ ही हमारा उद्देश्य जनता को जागरूक करना है की वो किसी भी अवसर पर वृद्धाश्रम या अनाथाश्रम में जरूर आएं और वृद्ध माता पिता अभिवाहक एवं अनाथ बच्चों के साथ मिलकर खुशियां मनाएं ।