टेल्को स्टेडियम में टाटा मोटर्स की ओर से प्लांट एंड रविंद्र कुलकर्णी ने किया झंडोतोलन कहा चुनौतियों के बीच अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता ।

0 452

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्थित टाटा मोटर्स कंपनी के द्वारा 78वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टेल्को के मूलगांवकर स्टेडियम में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर कंपनी के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी वही स्कूली बच्चों और कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के द्वारा आकर्षक परेड की प्रस्तुति देकर उनके द्वारा भी तिरंगे की सलामी दी गई
वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्लांट हेड ने उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि कंपनी हमेशा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और गुणवत्ता उत्पादन की ओर अक्सर अग्रसर रहती है वैसे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के वजह से कई चुनौतियों का भी कंपनी को सामना करना पड़ता है.
इसके बावजूद कर्मचारियों की लगन और मेहनत से इस चुनौती से लड़ने की हम सभी को हिम्मत प्रदान करती है जो कंपनी के लिए गर्व की बात है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment