कक्षाओं का हुआ शुभारंभ एवं निकाली गई तिरंगा यात्रा

विदिशा जिले के लटेरी में आज दिनांक 11 8.2024 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सी एम् राइस विद्यालय लटेरी में हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह जी बघेल द्वारा कोर्स को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरणादाई मार्गदर्शन उपस्थित छात्रों एवं मेंटर्सो को दिया गया उद्बोधन उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया कार्यक्रम उपरांत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली भी निकाली गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री लक्ष्मण सिंह बघेल, सी एम् राइस स्कूल के प्राचार्य रामेश्वर शर्मा म. प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सरिता पाठक जी , परामर्शदाता निलेश धाकड़, सुरेश कुशवाह, अनिल साहू, पूजा धाकड़ एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि व सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर धाकड़ द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार ब्लॉक समन्वयक द्वारा किया गया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एक पौधा माँ के नाम अभियान व हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने के लिए कहा गया
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट