अरिस्टो फार्मा द्वारा अरवल के ग्रामों में शुरू किया गया विकास कार्य, प्रखण्ड के दर्जनों सोन तटीय ग्रामों से की गई शुरुआत।

मेहंदीया ( अरवल)एरिस्टो फार्मा द्वारा अरवल के ग्रामों में विकास कार्य की शुरुआत कर दी गई है इसको लेकर एरिस्टो फार्मा के सी एस आर के द्वारा प्रखण्ड के दर्जनों ग्रामो की समस्या का सर्वे करना शुरू कर दिया है।
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के एम०डी० उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू द्वारा अरवल को विकसित करने की घोषणा किये थे। इसके तहत प्रथम चरण में अरवल के दो दर्जन ग्रामों को प्राथमिकता के तौर पर चयन किया गया था जिसमे शामिल हैं – ह्रदय चक,परशुरामपुर,बाथे, कमता, मसदपुर, राज खरसा,सोहसा, बेलसार, रजपुरा, मेहन्दीया,पहलेजा, जयपुर,कोयल इस्माइलपुर, नाथ खरसा,निरंजनपुर,उसरी,चकिया,हरदिया, चंदा मैनपुरा शामिल हैं इन ग्रामो में सोलर स्ट्रीट लाइट ,चापाकल, शौचालय,कम्युनिटी हॉल, नली गली आदि का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सी०एस०आर०टीम के द्वारा इन ग्रामो में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस सर्वे टीम में बुलू शर्मा , राजेन्द्र कुमार के साथ करीब आधा दर्जन लोग शामिल हैं। इस कार्य मे सोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया पूनम देवी के पति मनोज कुमार के सहयोग गाँवो में विकास कार्य को सम्पन्न किया जा रहा है। एम डी भोला बाबू के द्वारा किये गए घोषणा एवं उसपर कार्य को शुरू कर दिए जाने के बाद लोगों में खुशी ब्याप्त है और इसके लिए भोला बावू को धन्यवाद दे रहे हैं।