पुलिया निर्माण की आस में पथराई आंखें स्थानीय रहवासी जान गवाने को हैं मजबूर

मैहर/सतना – हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मढ़ी (अजमाइन) की जहाँ वीहर नदी में 2007-08 में पुलिया का निर्माण कार्य चालू तो हुआ पर वह सफल नहीं हो सका!
आपको बता दें कि वीहर नदी पर यह पुल 2007-08 में नहर निर्माण कार्य दौरान चालू किया गया था लेकिन ऐसे ही अधूरी बनी पुलिया का निर्माण कार्य बंद कर दिया और आज दिनांक सन 2024 तक इस पुलिया निर्माण को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोई उचित कार्यवाही और पहल नहीं की गई!
इस पुलिया के निर्माण हो जाने से 10 से 15 गाँव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे जहाँ अभी वर्षात के समय में रीवा की जो दूरी 15-20 किलोमीटर है, वही दूरी 90-95 किलोमीटर घूम कर तय करनी पड़ती है वही दूरी पुलिया बन जाने से सीधे तौर पर 15 से 20 किलोमीटर हो जाऐगी!
अगर इस क्षेत्र में किसी का स्वास्थ्य खराब हो गया और सीरियस हालत में है तो उसकी मृत्यु निश्चित है उसका कारण इस पुलिया का निर्माण कार्य न होना है!
रीवा मेडिकल कॉलेज की जो दूरी 15-20 किलोमीटर की तय करके ईलाज करवाया जा सकता है वह दूरी 100 किलोमीटर घूम तय करना पड़ता है तब तक मारीज अपना दम तोड़ देता है!
आपको बता दें की यह क्षेत्र सतना लोकसभा और अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है जहाँ से लगातार भाजपा के 5 वार से निर्वाचित सांसद गणेश सिंह पटेल हैं जो हर वार चुनाव के दौरान स्थानीय नागरिकों से वादा करते हैं कि इस वार यह पुलिया बन जाऐगी लेकिन आज तक वह समय नहीं आया जब पुलिया का निर्माण कार्य चालू हो सके! साथ ही इस अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा और कांग्रेस के विधायक रहें हैं जो मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह रह चुके हैं और भाजपा से विधायक रहे रामखेलावन पटेल पिछली सरकार में राज्यमंत्री थे लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि और नेताओं के द्वारा मढ़ी (अजमाइन) स्थित वीहर नदी पर अधूरी बनी हुई पुलिया का निर्माण कार्य नहीं करवा पाऐ!
इसी क्षेत्र से तीन तीन ऐसे नेता हैं जो केन्द्र और राज्य सरकार तक अपनी धमक रखते हैं और लेकिन अपने गाँव के लिए यह तीनों नेता भी पुलिया का निर्माण कार्य नहीं करवा पाऐ
चाहे लोकसभा का चुनाव लड़ चुके धर्मेन्द्र सिंह तिवारी की बात हो य नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय मंत्री ऋषिराज सिंह तिवारी की बात हो या फिर चाहे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव गौरव तिवारी की बात हो इनके द्वारा भी अपने मढ़ी अजमाइन गाँव के जरूरत को पूरा नहीं किया गया है!
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नेता इस पुलिया की ओर ध्यान देते है कि ऐसे ही छोड़ दिया जाता है!
स्थानीय रहवासी छात्रा आकांक्षा और सोनम एवं आयुष की गुहार आपको सुनवाते हैं!