महेश ठाकुर बने नाई संघ के जिला अध्यक्ष

0 2,436

जहानाबाद! जननायक कर्पूरी अनाथालय के प्रांगण परिसर में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेंड युनियन ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने की, जवकि इस बैठक समारोह का संचालन दिनेश ठाकुर ने किया ईस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर, वही केन्द्रीय कमिटी के सदस्य जनार्दन ठाकुर, राष्ट्रीय कमिटी सदस्य सुनिल ठाकुर ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर महेश ठाकुर को सर्व सम्मति से पून; जहानाबाद नाई संघ के जिला अध्यक्ष चुन लिया गया है ईस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर ने बताया कि जहानाबाद, नालंदा, पटना में जो हमारे जिला अध्यक्ष थे वे पूर्वत बने रहेगें वही जो हमारे नवनिर्वाचित अध्यक्ष या पदाधिकारी व सभी प्रखंड अध्यक्ष बने रहेगें वही बता दे कि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर संघ के एक समर्पित , कार्यकर्ता हैं जिन्होंने नाई संघ के सहीत अपने जाति समुदाय के लोगों को चौमुखी विकास में अपने सक्रिय सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी के साथ जोड़कर उनका विकास किया है, आज उनके अध्यक्ष बनने पर पटना के जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, नालंदा जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सेन, घोषी प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश ठाकुर, डॉ ० कामेश्वर ठाकुर, कौशल ठाकुर , परशुराम ठाकुर हरिहर ठाकुर, पुनम देवी, विनोद ठाकुर समेत कई संघ के सदस्यों ने बधाई दिया है
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment