उपायुक्त महोदय पूर्वी सिंहभूम के हस्तक्षेप से जमशेदपुर अक्षेस के साफ-सफाई मजदूरों के समस्याओं पर वार्ता श्रम विभाग जमशेदपुर में संपन्न हुई

आज दिनांक 03/08/2024 को श्रम अधीक्षक जमशेदपुर कार्यालय में जमशेदपुर अक्षेस के साफ-सफाई एवं सेनिटेशन मजदूरों का उपायुक्त महोदय पूर्वी सिंहभूम के हस्तक्षेप से समाधान की दिशा में वार्ता हुई, इन मजदूरों के समस्याओं से संबंधित दिनांक 09/07/2024 को एक शिकायत पत्र उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिस पर सभी कर्मचारियों के साथ साथ जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक श्रीमती क्रिस्टीना कच्छप एवं झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से रमेश मुखी सपन कुमार घोषाल ने भाग लिया और श्रम अधीक्षक ने मिनिट्स नोट करते हुए सभी कर्मचारियों को झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नया अधिसूचना के आधार पर भुगतान करने, सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र, हाजिर कार्ड, सुरक्षा साधन एवं ईएसआइसी परिचय पत्र उपलब्ध कराने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है साथ ही श्रम अधीक्षक ने जमशेदपुर अक्षेस एवं सभी संवेदकों को फटकार लगाते हुए श्रम नियमों को तत्काल प्रभाव में लाने के लिए कहा गया है और सभी संवेदकों से पूरी रिपोर्ट जैसे क्या क्या और कैसे मजदूरों को वेतन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है अगली तिथि दिनांक 17 अगस्त 2024 तक का समय जमा करने के लिए दिया गया है साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के नगर प्रबंधक से भी सारी रिपोर्ट निर्धारित कि गई अगली तिथि में जमा करना सुनिश्चित किया गया है।