मऊगंज में अवकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही जारी

0 388

466000 रुपए का महुआ लाहन जप्त
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

जिला उड़नदस्ता प्रभारी अखिलेस सिंह ठाकुर की बड़ी कार्यवाही से मचा हड़कंप

*मऊगंज* इन दिनों मऊगंज जिले में अबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है आबकारी विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह में कई बड़ी कार्यवाही की है वही अवैध मदिरा के धंधे का पर्दाफाश किया गया है। वहीं जिले में शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं महुआ शराब बनाने पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है साथ ही ऐसे लोगो के ऊपर कार्यवाही भी की जा रही है। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम-पहाड़ी मे रीता साकेत के रिहायशी मकान से 600 किलोग्राम महुआ लाहन,अजीत साकेत के रिहायशी मकान से 540 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम-महौता मे चन्द्रिका साकेत के रिहायशी मकान से 700किलोग्राम महुआ लाहन,उमेश साकेत के रिहायशी मकान से 540 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम-पतूलखी मे बसंती केवट के रिहायशी मकान से 560 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम-हटवा मे गीता साकेत के रिहायशी मकान 560 किलोग्राम महुआ लाहन,रीता साकेत के रिहायशी माकान से 580 किलोग्राम महुआ लाहन,संगीता साकेत के रिहायशी माकान से 580 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद की गई इस प्रकार आज 8 प्रकारणों मे 4660 किलोग्राम महुआ लाहन,जप्त कर म॰प्र०आबकारी अधिनियम 34(1)(च) के प्रकरण कायम किये गए
जिसकी अनुमति कीमत -466000 रूपये है
आज की कार्यवाहीमें मुख्य रूप से जिला उड़नदस्ता प्रभारी अखिलेस सिंह ठाकुर परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक वीणा पयासी,नेहा प्रजापति,आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी,अखिलेश शुक्ला,गौरवी नामदेव,शुभम द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment