टोल टैक्‍स को लेकर हुआ बड़ा फैसला

0 281

 

हाईवे बनने के बाद जगह-जगह लोगों को टोल टैक्‍स देना होता है। इसकी अव्‍यवस्‍था और राशि को लेकर कई बार लोगों की नाराजगी भी सामने आती रही है। अब सरकार ने टोल टैक्‍स को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने टोल टैक्स का मौजूदा सिस्टम को खत्म कर दिया है। नेशनल हाईवे पर लगने वाले टोल को समाप्‍त करने की घोषणा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की।

मौजूदा सिस्‍टम के खत्‍म होने से टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ खत्म होगी। लोगों को समय की भी बचत होगी। आए दिन लोगों के साथ होने बहसबाजी से भी छुटकारा मिलेगा।

वर्तमान व्‍यवस्‍था की जगह देश में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन की घोषणा मंत्री ने की है। इसके तहत टोल प्‍लाजा में आपके बैंक खाते से पैसे कटेंगे। आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यह दो महीने के भीतर शुरू हो सकता है।

दुनिया के 5 देशों में ये टोल सिस्‍टम लागू है। जर्मनी, हंगरी, बुल्गारिया, बेल्जियम और चेक रिपब्लिक में ये सिस्टम लागू है। अब भारत में भी लागू होने वाला है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment