हाय रे भ्रष्टाचार,चार माह से खराब पड़े हैंड पंप के सुधार हेतु मैकेनिक ने की पांच हजार रुपये की मांग

सीधी
भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की संभवत: अब कोई सीमा ही नहीं रही! कोई भी कहीं भी किसी से किसी भी काम के लिए रिश्वत हेतु अपनी जुबान लंबी कर ही देता है! यह एकदम ताजा मामला सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम नकझर खुर्द में साधू कोल के घर के पास पुछैली टोला केआदिवासी मोहल्ले का है! जहां का हैंड पंप विगत चार महीनों से खराब पड़ा हुआ है! हैंड पंप की नीचे गिरी पाइप को निकालने हेतु मैकेनिक द्वारा घूंस के रूप में पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है! जिसे प्रभावित लोग देने में असमर्थ हैं!
इस बात की ऑनलाइन शिकायत का परिणाम भी जीरो बटे सन्नाटा ही रहा! आखिर शासन प्रशासन का ध्यान गांव की ओर क्यों नहीं जाता! पीने के पानी की जैसी समस्या का निदान न हो पाना, घूंसखोरी को बढ़ावा देना, कर्मचारियों का भ्रष्टाचार में लिप्त रहना यह साबित करता है कि भाजपा सरकार का ग्राम और ग्रामीण लोगों से मोह भंग होता जा रहा है!
*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*