राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने किया ग्राम मनोरी का निरीक्षण

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडौरी : 25 जुलाई 2024
अध्यक्ष जी ने बिजौरी बैगान टोला के डायरिया फैले एवं मृत्य जनों के परिवारों से घर जाकर चर्चा की। और जिन परिवारों की मृत्यु हुई है उन परिवारों को दो-दो लाख रुपए जिला प्रशासन को राहत राशि देने के निर्देश दिए। बैगान टोला में जनमन योजना के तहत सी.सी. सड़क, पुलिया, नल जल योजना शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और जिला प्रशासन को योजनाओं से प्रत्येक सदस्यों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। और पीएचई विभाग को हैंडपंप, कुआं का पानी परीक्षण कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अमरपुर बीएमओ को नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम मनोरी,बैगान टोला, ऊपर टोला में निवासरात गांव के सभी परिवारों का बायोलॉजिस्ट डॉक्टर टीम के द्वारा प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके इलाज एवं दवाईयां प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले भविष्य में ऐसे बीमारियों से बचाव किया जा सके। कार्यक्रम में ओमप्रकाश धुर्वे विधायक विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अवध राज बिलैया, बीजेपी मंडल अध्यक्ष ए.आर.मिश्रा, सरपंच कालिया बाई एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला प्रशासन से एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन, तहसीलदार अमरपुर,बीएमओ अमरपुर, संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य 26 जुलाई शुक्रवार को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11ः45 बजे जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।