जिले की प्रशासनिक व्यवस्था चौपट, पंचायत कर्मचारियों पर मेहरबान जिले के जवाबदार
कमीशन व भ्रष्टाखोरी की आ रही दुर्गंध, आए दिन अखबारों की सुर्खियों में जनपद गुनौर अधिकारी बने अंजान

प्राइड कदम पन्ना :-मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पंचायत एवं जनपद के कर्मचारी तथा कार्य शैली के सामने टेक रही घुटनें। पंचायत के निर्माण कार्यों साथ ही आमजन किसान मजदूरों के साथ किया जा रहा शोषण तथा धांधले पाबाजी, वहीं शासन की भारी भरकम राशि को ठिकाने लगाते हुए किया जा रहा बंदर बांट। जिले के जवाबदार अधिकारी करते नजर अंदाज पंचायत कर्मचारियों को दे रहे संरक्षण। क्षेत्रीय आम जन को दिखा रहे ठेंगा । जीता जागता उदाहरण जाने विस्तृत जानकारी, पंचायत विभाग प्रदेश सरकार की योजनाओं की खोलती पोल। मामला ग्राम पंचायत बिल्हा का बता दे की। पन्ना जिले की जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिल्हा में हितग्राही मूलक मेड बधान कार्य में हो रही हेरा फेरी हितग्राही ने जिला पंचायत सीईओ पन्ना से लगाई न्याय की गुहार हितग्राही सुखवंत कुमार द्विवेदी के नाम से मेड बंधान कार्य की निकल गई राशि और जमीनी स्तर के कार्य को कर दिया कागजों में पूरा आवेदक हितग्राही सुखवंत कुमार द्विवेदी का कहना है कि मेरी मेड के नाम पर दूसरे अन्य लोगों के नाम डालकर 29160 रुपए की राशि का आहरण सरपंच सचिव और उप यंत्री की मिली भगत से कर लिया गया है दर-दर भटक रहे हितग्राही मूलक आवेदक ने जिला पंचायत सीईओ से लगाई न्याय की गुहार