आगामी 25 जुलाई 2024 को नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है

0 352

यह घोषणा भाकपा माओवादियों के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस रिलीज जारी कर की है। दरअसल, एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। 25 लाख की इनामी नक्सली जया को कुछ दिन पहले धनबाद से अरेस्ट किया गया था। जहां वह एक निजी क्लीनिक में अपना कैंसर का इलाज करा रही थी। उसके साथ कुछ और लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ विरोध जताते हुये नक्सलियों ने 25 जुलाई को एक दिवसीय बंद बुलाया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment