आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को रा० मध्य विद्यालय मांदिल( जहानाबाद) में स्व० कलावती देवी जी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0 347

संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी के अध्यक्षता में आहुत की गई। जिसमें समस्त विद्यालय परिवार भाग लिये। विदित हो कि दिनांक 17.7.24 को बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम श्रीकांतपुर निवासी‌ सह मध्य विद्यालय मांदिल के शिक्षक शक्ति कुमार जी के माता श्री स्व०कलावती देवी जी का निधन बीएचयू में इलाज के क्रम में हृदय गति रुकने के कारण 59 वर्ष की आयु में असमय निधन हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी विद्यालय परिवार ने सर्वप्रथम आदरणीय स्वo कलावती देवी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ईश्वर से कामना किये कि उनके दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा परिवार वालों को इस विकट दु:ख की घड़ी में साहस मिले। उक्त मौके पर संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ० अरविंद चौधरी ने कहा कि इनके असमय निधन से परिवार एवं समाज में अपूरणीय‌ क्षति हुई है, स्व०कलावती देवी जी देहात में रहकर भी अपने दोनों संतान को अच्छे पढ़े लिखे काबिल इंसान बनाया और आज दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं ।इनकी महानता काबिले तारीफ है । मैं इन्हें सैलूट करता हूं ,नमन करता हूं, तथा तथागत बुद्ध से कामना करता हूं कि इनके दिवंगत आत्मा को शांति मिले , तथा उनके परिवार वालों को इस विकट दु:ख की घड़ी से उवरने की साहस मिले। अंत में समस्त विद्यालय परिवार 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, शीला कुमारी, अरुण कुमार सिंह, राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, खड़ग सतीश सुंदरपुरी, ऋषिकांत कुमार ,नवनीत कुमार, गंगा पासवान, समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment