लौर थाना पुलिस टीम ने अवैध नशा गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने लाखों का गांजा व वाहन किया जप्त,

0 290


प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

मऊगंज पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पाण्डेय व एसडीओपी मऊगंज सुश्री अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में
लौर थाना प्रभारी जगदीश सिह ठाकुर जो हमराह पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर अवैध नशे कि तस्करी कर रहे आरोपियों को नशे कि सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है,
लौर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति जो बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक 65MT3078 से सीधी तरफ से तमरी-सीतापुर के रास्ते मादक पदार्थ गांजा की खेप लेकर निकलने वाला है,
मुखबिर कि सूचना मिलने पर लौर पुलिस मुस्तैद हुई और रास्ते में नाकाबंदी कर दी, उसी दौरान सामने तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, वाहन को रोककर जब पूछताछ कि गई तो बोलेरो पिकप चालक ने अपना नाम पिंटू सिंह पिता भग्गू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मुजेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर (उ.प्र) का रहना बताया, एवं साथी हेल्पर अपना नाम उमेश सिंह पिता जितेंद्र बहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मुझेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) का होना बताया, जिसके बाद पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, तो वाहन में पीछे रखें प्लास्टिक के कैरेट के नीचे चार बड़ी प्लास्टिक की थैलियो के अन्दर टेप लिपटे पैकेट मिले, जिसमें 98 किग्रा मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल कीमती 10 लाख रुपए एवं बोलेरो पिकप क्रमांक UP65MT3078 कुल कीमती 12 लाख रुपए की सामग्री मिलने पर मौके पर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,20 B एनडीपीएस एक्ट एवं 111 BNS एक्ट के तहत कार्रवाई कर मादक पदार्थ गांजा एवं बोलेरो पिकप वाहन को जप्त कर कब्जे में लिया गया, एवं आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारशुदा आरोपियों को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश कर दिया है,
पुलिस द्वारा जप्त मसरूका
1. 98 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 10.00000/- (10 लाख)रुपए
2. एक नग महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक UP65MT3078
कुल कीमती 1200000/-(12 लाख)रुपए
3. 20 नग प्लास्टिक कैरैट कुल कीमती 5000/- रुपए मुताबिक जप्ती पत्र के जप्त किया गया,
*शगिरफ्तार आरोपी
1. पिंटू सिंह पिता भग्गू सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मुजेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश,
2. उमेश सिंह पिता जितेंद्र बहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुजेहरा थाना चिल्ल जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश,
उक्त कार्यवाई में सराहनीय भूमिका-
लौर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, एएसआई फतेह लाल प्रजापति ,एएसआई रमेश भारती , प्र.आर.सुनील तिवारी ,आरक्षक अखिल सिंह, आरक्षक अजय मौर्या ,आरक्षक अरुणेंद्र सिंह ,आरक्षक शुभांक सिंह,आर.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment