आज दिनांक 20/07/2024 को थाना यातायात पुलिस

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राइड इंडिया न्यूज़
डिण्डौरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर डिण्डौरी में राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त एवं पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह जी के पिता महावीर सिंह जी को आमंत्रित कर संयुक्त यातायात जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया । जिसमें महावीर सिंह जी द्वारा स्कूली बच्चो को डेमों के माध्यम से सडक दुर्घटना के समय हेलमेट की महत्व को बारीकी से समझाया गया । महावीर सिंह जी द्वारा स्कूली बच्चो को जानकारी देते हुये बतलाया गया कि सडक दुर्घटनाओं में अधिकांश मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण होती है एवं हेलमेट किस तरह हमारे सिर की सुरक्षा कर सडक दुर्घटना के दौरान प्राणरक्षक साबित होता है । कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी श्री सुभाष उइके द्वारा नाबालिक बच्चो द्वारा वाहन न चलानेए बिना ड्रायविंग लायसेंस के वाहन न चलानेए ओव्हर स्पीड न चलने एवं यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी जाकर यातायात के नियमों का पालन करने एवं अपने पालकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया । जिला परिवहन कार्यालय से राम बिसाल प्राचार्य मिथलेश द्वारा स्कूल के बारे में जानकारी प्रदान की साथ की सिंह साहब की तारीफ करते हुए कहां की ऐसे अधिकारी होना बहुत जरूरी है
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी यातायात सुभाष उइके प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर मिथलेश झारिया कृष्णपाल सिंह आर कमलेश अहिरवार भूपेन्द्र डोल्हारे आर पी कुशवाहा नेहरू युवा केंद्र उपस्थित रहे इसी दौरान कन्या शिक्षा परिसर प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया ।