मऊगंज जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के कारोबार में पुलिस ने कसा शिकंजा। फिर पकड़ाई बड़ी खेप।
न्यूज- मऊगंज
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ आरोपी को नईगढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो वाहन में लोड थी भारी मात्रा में अवैध शराब। बीती देर रात नईगढ़ी थाना पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक मऊगंज वीरेंद्र जैन द्वारा अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों के कारोबार में नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान के तहत, अवैध शराब तस्करी करते वाहन सहित आरोपी को नईगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में लोड थी अवैध शराब। गढ़ से नईगढ़ी की ओर पैकारी के लिए ले जाई जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, नईगढ़ी थाना पुलिस कर रही कार्यवाही।