रीवा आरटीओ चेक प्वाइंट क्रमांक 1 में 198 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

0 507

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

मऊगंज—मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा आरटीओ चेक पोस्ट बंद करने के बाद चेक प्वाइंट बनाए गए। रीवा जिले के चेक प्वाइंट क्रमांक 1 में 16 जुलाई को 198 गाड़ियों पर चलानी कार्रवाई की गई । हनुमना मोटवा पहरी एवं अन्य स्थानों पर परमिट, टेक्स,ओवरलोड आदि दस्तावेजो मे कमी को देखते हुए 198 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 293500 रुपए राजस्व आय अर्जित की गई।आर टी ओ चेक प्वाइंट पर वाहनो के कागजात चेक करते समय काफी गाड़ियों की कतार लगी रही। चेक प्वाइंट प्रभारी रवी मिश्रा की देखरेख मे वाहनो के कागजात चेक किए जा रहे है।जिन वाहनों के दस्तावेज सही नही है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment