पहला निःशुल्क शतरंज  प्रशिक्षण चंपारण शतरंज अकादमी सभागार कोतवाली चौक बेतिया मेें  सफलतापूर्वक संपन्न ।

0 306

कुमार भास्कर
बेतिया।अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त चंपारण शतरंज अकादमी के द्वारा  14 जुलाई रविवार को कोतवाली चौक स्थित चंपारण शतरंज अकादेमी के  सभागार में पहला निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण का शुरुवात अकादेमी के निर्देशक नवीन जायसवाल जी के द्वारा शतरंज का चाल चलकर शुरु किया गया। और उन्होंने कहा शतरंज खेलने से मानसिक विकास होता हैं इसीलिए सभी बच्चों को शतरंज खेलना चाहिए। इस निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण की शुरुआत सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक हुआ। उसके बाद सभी खिलाडियों अपने साथ मैच खेल कर अभ्यास किया।
निःशुल्क  शतरंज सिखाने का कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन के द्वारा किया गया। सभी खिलाडियों को गेम्स कैसे खेला जायेगा इसके बारे में ओपनिंग और मिडिल गेम में  ट्रेनिंग देखकर सभी खिलाडियों से पजल को हल करने का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक रविवार को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक निशुल्क शतरंज ट्रेनिंग दिया जाएगा ।जिससे पश्चिमी चंपारण जिले में शतरंज खिलाड़ियों की बढ़ोतरी हो तथा खिलाडियों अच्छा प्रदर्शन करें।

मौके पर खिलाडियों मौजूद थे शिवम पांडेय, आदित्य राज, शिवांश बरनवाल, मनीष कुमार, अनुराग कुमार और स्वरित राज।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment