मध्य विद्यालय मांदिल में बाल संसद कार्यक्रम का हुआ गठन

संवाददाता नवीन कुमार की रिपोर्ट पटना बिहार
(जहानाबाद) जहानाबाद के मध्य विद्यालय में बाल संसद कार्यक्रम का हुआ गठन जहाँ विद्यालय परिवार सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे वही बता दे कि यह गठन शैक्षणिक सत्र (2024/25) हेतु विद्यालय के सफल संचालन में छात्र, छात्राओं के महत्वपूर्ण भूमिका के लिए किया जाता है जिसमें उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता विद्यमान हो, वही वाल संसद गठन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डां अरविंद चौधरी ने किया , जहाँ बाल संसद के प्रधानमंत्री के पद पर रोहित कुमार वही उपप्रधानमंत्री प्रियंका कुमारी, शिक्षा मंत्री गणेश कुमार, उप शिक्षा मंत्री आराध्या कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री रूपा कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री मंत्री मंत्री निरज कुमार, वही विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री संगम कुमारी, उप पुस्तकालय मंत्री अमर कुमार, खेल मंत्री रौशन कुमार, उप खेल मंत्री शालु कुमारी, सफाई एवं कृषि मंत्री लवकुश कुमार, कला एवं संस्कृति मंत्री हिमांशु कुमार, वही उप संस्कृति मंत्री नव्या कुमारी, समेत 14 सदस्यीय मंत्रीमंडल का यह गठन किया गया है, वही तमाम निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई गई, ईस अवसर पर डां अरविंद चौधरी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आप विद्यालय के भविष्य है और आनेवाले समय में देश के भविष्य होगें, वही विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों सहित जो बच्चा विद्यालय नहीं आते हैं उनके माता पिता से मिलकर विद्यालय भेजने हेतु उन्हें प्रेरित करेंगें, जवकि अवसर पर शिक्षक अरूण कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, सिंह, ऋषि कांत कुमार, कुमार नवनित, गंगा पासवान, कंजीत माँझी, वही शिक्षिका निशा कुमारी, सुनीता कुमारी, सरीता कुमारी, कुमारी चित्रांगदा, समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार