हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधारने की बजाय जिम्मेदार का बासूली अभियान जारी

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
पहले डराने के लिए कुछ विशेष वर्ग के क्लिनिक संचालकों पर बनाया जाता है दबाव ।
चढ़ोत्तरी के बाद मामला होता है रफादफा।
बीएमओ को हटाकर योग्य डाक्टर की पदस्थापना किये जाने की क्षेत्रवासियों ने की मांग।
मऊगंज हनुमना
प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास रत है लेकिन कुछ ऐसे जिम्मेदार हैं जो सरकार सहित वरिष्ठ अधिकारियों की छवि को धूमिल करने में तुले हैं ऐसा ही मामला हम बात करने जा रहे है मऊगंज जिले के हनुमना तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की जो अपने व्यवस्थाओं एवं योग्य डाक्टर के लिए तरस रहा है।बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में बीएमओ का पद खाली होने पर पहाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर को हनुमना का बीएमओ बनाया गया है।जिनके कार्यप्रणाली पर कई बार आरोप लग चुके है यहा तक बीते महीनो इनके खिलाफ कई आरोप लगे जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की थी।की डिलीवरी के नाम पर नसों से अवैध वसूली कराई जाती है जहां विधायक वही अचानक निरीक्षण किया था लेकिन कुछ दिनों के लिए व्यवस्था में सुधार हुआ था बाद में फिर उसी तरह की प्रक्रिया फिर अवैध वसूली चालू हो गई है डिलीवरी के नाम पर वही अपनी ऊंची पकड़ के कारण आज भी बीएमओ हनुमना में पदस्थ है।बताते चले कि इनके कार्यकाल में पूरे ग्रामीण क्षेत्र के हनुमना मुख्यालय से लेकर गांव गांव में कुकरमुत्तों की तरह बिना डिग्रीधारी झोलाछाप डाक्टर अपने पैर जमाये हुए है।जिसमे इनका पूरा संरक्षण प्राप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनका समय समय पर बसूली अभियान होता है जो अपने खास टीम के साथ निकलते है और कुछ विशेष वर्ग के क्लिनिक संचालकों के ऊपर दबाव बनाते है फिर उनके टीम सदस्यों द्वारा कार्यवाही न करने के एवज में मोटी रकम की डिमांड की जाती है।जो अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले एसडीएम टीम के साथ फर्जी क्लिनिक झोलाछाप डॉक्टर सहित कई मेडिकल दुकानों में छापामारा किया गया लेकिन कई फर्जी होने के बाद भी कानूनी कार्यवाही नहीं की गई सूत्रों की माने तो मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया है वहीं कई फर्जी क्लीनिक से महंगी मशीन को भी जप्त किया गया था लेकिन छोड़ दिया गया सूत्रों ने बताया कि इसी तरह कई जगहो पर बसूली अभियान चलाया गया। और दबाव बनाकर जबरजस्त बसूली की गयी। जबकि उनके जो ख़ास है वो भी हनुमना मुख्यालय से लेकर पूरे क्षेत्र में बिना लाइसेंस के क्लिनिक और जांच मशीन और पैथालॉजी चला रहे है पर उनकर कभी कार्यवाही इनके द्वारा नही की जाती है।वही बता दे आपको हनुमना मुख्यालय सहित क्षेत्र के आसपास में कई फर्जी क्लिनिक सहित फर्जी झोलाछाप डॉक्टर सहित प्राइवेट अस्पताल हैं।जिनमे एक डाक्टर होता है जिनके डिग्री का पता नही है वहा पर डिलेवरी से लेकर हर मर्ज का ऑपरेशन भाड़े के डॉक्टरों द्वारा कराया जाता है जो जांच के नाम एवं ऑपरेशन के नाम पर भारी भरकम राशि बसूलते है जिसकी जानकारी हनुमना बीएमओ को है लेकिन कभी उन अस्पतालों की जांच नही करते न ही कार्यवाही।जिस बजह से उनका कारोबार बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है। अभी हाल ही में कुछ दिनों एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला का ऑपरेशन कर दिया था। जहा महिला की जान भी चली गयी थी।परंतु उनपर कार्यवाही नही की गई। कार्यवाही क्यो नही हुयी ये तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।जहा पर अक्सर देखा जाता है। जिम्मेदार के गैर जिम्मेदार रवैया के कारण अस्पताल में अव्यवस्था का आलम बना रहता है व्यवस्था कैसे अच्छी रह सकती है।वहीं आमजन मानस का कहना है कि बीएमओ के निष्क्रियता के चलते ज्यादातर मरीज प्राईवेट अस्पताल का सहारा लेते है इससे बीएमओ को फायदा भी है पहली बात तो मरीज को भी नही देखना पड़ेगा और प्राइवेट क्लिनिक वालो से फायदा भी तो मिल रहा है।इन परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने बीएमओ को अन्यंत्र जगह पदस्थापना कर हनुमना में योग्य डाक्टर की पदस्थापना कराये जाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के गरीब मरीजो को दवा मिल सके।
रोगी कल्याण समिति के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है वहीं मेडिकल रिपोर्ट में भी छेड़छाड़ की जा रही है। वही बात की जाए अस्पताल की व्यवस्था के बारे में तो मऊगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना का हाल बेहाल अस्पताल में मरीज का टेंपरेचर नापने तक की मशीन नहीं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में फर्जी बिल वाउचर के जरिए प्रतिवर्ष हो रहा है करोड़ों का घोटाला।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी बदतर है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की व्यवस्था व्यवस्था।कागजों तक सीमित है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना का उन्नयन।अगर किसी महिला की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो पोस्टमार्टम के लिए कोई महिला डॉक्टर नहीं उपलब्ध है।