जनेह थाना प्रभारी के कार्यवाही में 2 किलो गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

0 410

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

जनेह/ रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा चलाये गये नशे के विरूद्ध विशेष अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश मे बिक्री करने आये आरोपी विनोद कुशवाहा पिता सिपाही लाल कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी बडहा थाना कौधियारा जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को
2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर अपराध क्र. 124/2024 धारा 8A (C) 20 NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
थाने से मिली जानकारी दिनांक 05/07/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिये ग्राम खभरा नई बस्ती से जा रहा है मुखबिर की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत पंचनामा कार्यवाही की जाकर स्वतंत्र साक्षियो को साथ लेकर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम खभरा नई बस्ती में उपरोक्त हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिसकी एनडीपीएस एक्ट एवं नये कानून के प्रावधानो के तहत आरोपी को उसके अधिकारों से अवगत कराकर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 कि. ग्रा. गांजा कीमत 24000 रुपये बरामद हुआ।
जिसमे जनेह थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप निरी. राहुल सोनकर,आर. 1152 अतुल सिंह, आर 1225 विभव शुक्ला आर.900 विपिन मिश्रा, 235 अमन सेन की सराहनीय भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment