Breaking News

आम तोड़ने से किया मना तो पीट-पीटकर कर दी हत्या

किशोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

0 481

 

कुमार भास्कर
बेतिया में आम तोड़ने को लेकर मारपीट होने से किशोर की मौत हो गई। घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा सरेया पंचायत के वार्ड नंबर 14 की है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इसके सात ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई गई है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बैरिया के सिसवा सरेया पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी लाल मोहम्मद गद्दी के 15 साल के बेटे शहाबुद्दीन के रूप में की गई है। परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही। फिलहाल आरोपी घर छोड़ कर फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं मृतक के बड़े भाई जहांगीर आलम ने बताया कि उसका छोटा भाई सहाबुद्दीन (ऊर्फ भूटन ) बुधवार को गांव से दूर आम की रखवाली करने गया हुआ था। इस दौरान आम तोड़ते हुए उसने सिसवा सरेया वार्ड नंबर 11 निवासी रामेश्वर प्रसाद के बेटे आनंद कुमार को पकड़ लिया। इसके बाद आनंद अपने अन्य सहयोगियों के साथ आया और शहाबुद्दीन की गर्दन पकड़ जमीन पर पटक दिया।
इसके बाद उसको पीट–पीट कर अधमरा कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शहाबुद्दीन की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिए। इसके बाद गुरुवार को पटना लेकर जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment