संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ गोपालपुर में किया गया

0 630

जिला संवाददाता सीताराम यादव प्राइड इंडिया न्यूज

नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन में आंकाक्षी विकासखंडों में आज 04 जुलाई 2024 को संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड करंजिया के ग्राम गोपालपुर में आयोजित किया गया। इसी तरह 05 जुलाई 2024 को विकासखंड बजाग के ग्राम जल्दाबौना, 06 जुलाई को विकासखंड आकांक्षी विकासखंडों में संपूर्णता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत लोगों को स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि, आजीविका मिशन, आयुष विभाग की सेवाएं शत प्रतिशत प्रदाय करने के लिए नीति आयोग भारत सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु भारत सरकार की नीति आयोग से नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में कन्यापूजन एवं सरस्वती मां की चित्र पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा फूल अर्पित कर शुभारंभ किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा क्रमशः उद्बोधन दिए गए। अंत में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जरूरतमंद आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिन ग्रामीण अंचलों में आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं हैं वहां पर उसी ग्राम के स्व सहायता समूह के सदस्यों को चार पहिया वाहन उपलब्ध कराकर आपके आने जाने की सुविधा कुछ ग्राम पंचायतों में कराई गई है। और कार्यक्रम में सम्मलित लोगों को कहा कि सभी अपने अपने बच्चों को स्कूल में निर्धारित समय पर भेजने का प्रयास करें ताकि शिक्षा में बेहतर सुधार हो सके।
कार्यक्रम में लाभान्वित हितग्राही राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन हसनीन बाई, कल्याणी पेंशन योजना से सरस्वती बाई यादव, श्रुति सरिवान, अंबेश्वरी वट्टी, श्रनिया धुर्वे लाडली लक्ष्मी योजना से सविता धुर्वे,सरोज बाई, दुर्गावती एवं खेमलता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभान्वित हुए।
आजीविका मिशन के अंतर्गत सीसीएल वितरण में 99 समूहों को 2क रोड़ 85 लाख 50 हजार रूपये राशि और रिवाल्विंग फंड वितरण के माध्यम से 149 समूहों को 29 लाख 80 हजार रूपये राशि प्रदान किए गए। ग्राम गोपालपुर विकासखंड करंजिया में विभागीय योजना अंतर्गत कृषको को कोदो बीज वितरण किया गया।
इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा राहुल, अनारकली, काशीराम, भागबली, जवाहर सिंह, बिरसिंह, संतोषी एवं जीरा बाई धुर्वे को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कुपोषित बच्चे सिद्धार्थ परस्ते, अंबेश्वरी, भूपेंद्र, श्रण्या, जयंती और विद्या मरावी को दादी की पोटली वितरित किया गया।
इसी प्रकार कार्यक्रम में एकीकृत बाल विकास सेवा कंरजिया, जनशिक्षा केन्द्र करंजिया, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद शिक्षा केन्द्र-समग्र शिक्षा अभियान, मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन, वन विभाग, पीएचई, सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।
जिले के बैगाचक क्षेत्र के दूर दराज ग्रामीण अंचल जो छत्तीसगढ सीमा से लगे हुए ग्राम पंचायत, टोलों में जहां पर आवागमन के साधन उपलब्ध न होने के कारण वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्या आ रही है। जिन्हें शासन के द्वारा कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के प्रयास से कांदा टोला, लदरादादर, ठाडपथरा, नीमटोला एवं किन्दरा बहरा गांव में संचालित स्व सहायता समूह को गांव में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिकप, तूफान, टेम्पो एवं टेक्सी वाहन शासन की तरफ से निःशुल्क प्रदाय किया गया। साथ ही सोनतीरथ, पांडपुर ग्रामों में ईको वाहन, कांदा टोला एवं दोमुहानी गांव में ऑटो टेक्सी वाहन उपलब्ध कराई।

संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि गीता पट्टा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करंजिया, जनपद सदस्य मधुबन सिंह, राजू सिंह, श्रीमति एकता मरकाम, सरपंच संतोष बाई मरकाम बाहरपुर, बिरझी बाई ठाडपथरा, रोशनी कुशराम गोपालपुर, सूनी बाई धुर्वे, मालती पेंद्रो चौरा दादर, अमर सिंह परस्ते भूसण्डा, संपत सिंह धुर्वे जुगदई, जनपद सीईओ करंजिया महेन्द्र बोरकर, बीएमओ करंजिया डॉ. सूरज उददे ,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज उरैती, डॉ. समीक्षा सिंह, डॉ. गायत्री श्याम, बीआरसी अजय राय, परियोजना अधिकारी रामजीवन वर्मा, परियोजना अधिकारी नीतू तिलगाम, पीएचई एसडीओ मनोज उपाध्याय, डीपीएम मीना परते, तहसीलदार महेन्द्र बट्टे, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार सहित कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत, पीएचई, सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment