खटिकान टोला में सड़क एवं पुल निर्माण कार्य में हो रही समस्यायों को लेकर जनसुनवाई में शिकायतकर्ता ने दिया आवेदन।

0 351

IAS जिला पंचायत सीईओ संजय सौरभ सोनवड़े ने दिया आश्वासन।

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

रीवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 के खटिकान टोला एवं कोटिहा टोला में लंबे समय से सड़क एवं पुल निर्माण का कार्य चल रहा है लेकिन भूअर्जन नही होने से कार्य अबरुद्ध है जिसे लेकर शिकायतकर्ता धनेश कुमार सोनकर ने आज जनसुनवाई में आवेदन दिया और जिला कलेक्टर से भूअर्जन कराने की मांग की। जहा पर जनसुनवाई में बैठे IAS जिला पंचायत सीईओ संजय सौरभ सोनवड़े ने समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिए। वही शिकायतकर्ता ने बताया कि हमारे गांव में सड़क एवं पुल निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2,51,15000 रुपये की राशि मंजूर हुई थी लेकिन भूअर्जन नही होने से कार्य अबरुद्ध है जिसे लेकर ग्रामवासियो ने जवा तहसील में तहसीलदार के नाम भूअर्जन हेतु आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक भूअर्जन नही हुआ।
जिला पंचायत सीईओ ने आश्वासन दिए की जल्द समाधान किया जाएगा यदि काम नही होगा तो आगे महाआंदोलन किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment