विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा कोदो एवं धान के बीज का वितरण ग्राम ताला पंचायत भलवारा विकासखंड मेंहदवानी में कृषकों को किया गया
विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा कोदो एवं धान के बीज का वितरण ग्राम ताला पंचायत भलवारा विकासखंड मेंहदवानी में कृषकों को किया गया है। इसी तारतम्य में विकासखंड शहपुरा के ग्राम सुरजपुरा में भी कोदो बीज का वितरण किया गया। जैसा की विदित है कि शासन द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के माध्यम से श्री अन्न की खेती एवं उत्पादन करने वाले कृषकों को 10/ kg की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जायेगी ताकि इनका उत्पादन अधिक से अधिक कृषक करे। उक्त बीज वितरण कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।