घाटशिला, जादूगोड़ा सहित हूल दिवस की अन्य खबरें पढ़ें एक क्लिक में

0 347

जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा पंचायत अंतर्गत केंदोपोषी गांव रविवार को हूल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस मौके पर सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, समेत संथाल विद्रोह के शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि हुल दिवस आदिवासी समाज के साहस, संघर्ष व बलिदान के समर्पण का प्रतीक है. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि आसना के मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम व बांकी के मुखिया फागु सोरेन ने भी सम्बोधित किया. मौके पर भादो मांडी, सुनील टुडू, राजकुमार पातर, दुर्गा दंडपात, राजीव टुडू, बिशू टुडू, शीलू टुडू, तपन टुडू, सलमा बास्के, जोबा मुर्मू, पार्वती टुडू, सुजीत मानकी, सिमल टुडू, उदय टुडू, फुकारा मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment