पुलिस थाना मझगवां द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ ( गाँजा ) का परिवहन / विक्रय करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश स्तर में चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा सतना जिले में मादक पदार्थ का भण्डारण, परिवहन एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी चित्रकूट श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझगवां निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह धुर्वे द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के क्रय , विक्रय / परिवहन करने वाले ब्यक्तियों के संबंध मे मुखबिर लगाये गये थे इसी तारतम्य में दिनांक 29.06.2024 को थाना प्रभारी मझगवां निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह धुर्वे को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ (गाँजा) लिये हुये सतना चित्रकूट रोड दलेला मोड पर खड़ा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है । थाना प्रभारी मझगवां द्वारा तत्काल उक्त सूचना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना मझगवां में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दलेला मोड पहुँचकर देखा गया । मौके पर एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटर साईकिल लिये खड़ा दिखा जो अपने पीठ पर पिट्ठू बैग टाँगे था उक्त संदेही ब्यक्ति को घेराबंदी कर पक़ड कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस टीम द्वारा पूँछताछ किये जाने पर उक्त संदेही ब्यक्ति द्वारा अपना रामबहादुर कुशवाहा पिता रामपाल कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी किटहा थाना जैतवारा जिला सतना ( म प्र ) का होना बताया । पुलिस द्वारा संदेही रामबहादुर कुशवाहा के बैग की तलाशी लिये जाने पर बैग में 01 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम गाँजा कीमती करीब 13 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 19 एमयू 8034 कुल मशरूका कीमती करीब 1 लाख 13 हजार रूपये का जप्त किया गया । मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मझगवां में अप.क्र. 187/24 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी- 1. रामबहादुर कुशवाहा पिता रामपाल कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी किटहा थाना जैतवारा जिला सतना ( म प्र )
जप्त सामग्री –(क) 01 किलो 300 ग्राम गाँजा कीमती करीब 13 हजार रूपये
(ख) परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल क्रमांक एम.पी. 19 एमयू 8034
कुल मशरूका कीमती करीब 1 लाख 13 हजार रूपये का जप्त किया गया है ।
सराहनीय योगदान- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मझगवां निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह धुर्वे उनि के पी वर्मा सउनि हीरालाल मिश्रा प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त शुक्ला , भूपेन्द्र बागरी आरक्षक आकाश कुशवाहा , ईष्टदेव दीक्षित , दिनेश परस्ते , अनुज सिंह , राकेश कश्यप महिला आरक्षक वर्षा उइके सरिता साकेत सैनिक जीतेन्द्र सिंह चौहान , बेटालाल साकेत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मो, 9993654239