लौर पुलिस ने रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी से मसरुका जप्त कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक मऊगंज वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पाण्डेय व एसडीओपी मऊगंज सुश्री अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लौर जगदीश सिह ठाकुर एवं स्टाफ के
थाना लौर अंतर्गत कई महीनों से लगातार हो रही चोरियां की सूचना थाना में मिलने पर थाना प्रभारी लौर जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा कार्रवाई करते हुए अपराध सदर कायम कर माल मुल्जिम की पता तलाश की गई जो संदेही अभिषेक सिंह उर्फ आयुष को ग्रामीण जनों की मदद से पकड़कर पूछताछ की गई जो बताया कि मैं अपने साथियों के साथ मिलकर अलग अलग जगह दुकान एवं घर में ताला तोड़कर चोरी का सामान मै अपने एवं साथियों के घर मे छिपा कर रखा हूं संदेही के बताए अनुसार मामले मे चोरी गया माल बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
बरामद मसरुका
01. चांदी का सिक्का 01 नग,
फुलहा लोटा -1 नग , 02.फुलही कटोरी -01 नग ,
03. कुकर 01 नग, 04. चम्मच 03 नग,
05.गैस सिलेंडर 01 नग, 06. गैस चूल्हा 01 नग,
07. कंटीली तार जाली की 2 बण्डल ,08. प्लास्टिक टार्च 01 नग,
09. 15 किलो गेहू ,10. 15 किलो चावल , 2 लीटर तेल,
3 किलो खरी, 11. कापर वायर 20 मीटर, कुल कीमती 20000/- रुपए।
नाम पता आरोपीगण
अभिषेक उर्फ आयुष सिंह पिता बलिकरण सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी पिडरिया
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
मो,9993654239