आकाशीय बिजली गिरने से घर का चिराग बुझा, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
आकाशीय बिजली ने छीन ली 04 लोगों की जान
मऊगंज आसमान से गिरी बिजली ने पल भर में घर का दीपक बुझा दिया। किशोर की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
दरअसल आपको बता दे कि मौसम विभाग ने 17 जून से मौसम अलर्ट करने का आगाह कर चुका था पर 17 जून के बाद जैसे ही तूफानी मौसम क्षेत्र में दस्तक दी तब से लगातार आकाशीय बिजली गिरने से गांव-गांव में दुर्घटनाएं देखी जा रही ऐसी ही स्थिति नवीन जिले मऊगंज के नईगड़ी ब्लॉक से आ रही है जहां नईगड़ी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत करह मे बिजली गिरने से एक हरिजन परिवार का चिराग बुझ गया वहीं हनुमना ब्लाक अंतर्गत पहाड़ी ग्राम पंचायत के दो परिवार के सदस्य भी बिजली की चपेट में आए हैं बता दे कि करह गांव में एक ही हरिजन परिवार के चार लोगो की मौत हो गई है वहीं पहाड़ी के अलग अलग घरों से दो परिवार के लोग घायल बताए जा रहे हैं ग्राम पहाड़ी मे बिजली के गिरने से सोनू वर्मा पिता छोटे लाल वर्मा घर के सामने खड़े थे तभी अचानक बिजली गिरने से घायल हो गए जिन्हे निजी बाहन से मऊगंज समुदायिक स्वस्थ केन्द्र मे भर्ती किया गया है। वही शिवम कुमार दुबेदी पिता ओमप्रकाश दुबेदी ग्राम करह को भी मऊगंज मे भर्ती किया गया है। दोनो की हालत मे सुधार बताया जा रहा है।
प्राइड इंडिया न्यूज़ रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्
मो,9993654239