27 जून बिहार के मुखिया आ सकते हैं वाल्मीकिनगर।

कुमार भास्कर। बेतिया/बगहा लोकसभा चुनाव के संपन्न होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास कार्यों का आंकलन एवं निरीक्षण करने के लिए दौरे पर निकल रहे हैं इसी कड़ी के तहत 27 जून को पश्चिम चंपारण की बाल्मीकि नगर में लगभग 106 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर और अतिथि गृह भवन का लोकार्पण करेंगे बताते चले की इस कन्वैक्शन सेंटर का उद्घाटन होने से आयोजित होने वाली बड़े-बड़े सम्मेलन और सरकारी बैठक करने में सहूलियत होगी वहीं अतिथि गृह भवन के बनने से बाल्मीकि नगर आने वाले मेहमानों और अधिकारियों के लिए जहां सुविधा मिलेगी वही पर्यटकों को ठहरने के लिए भी कारगर साबित होगा इसी दौरान बिहार के मुखिया आम जनता से मिलने कि संभावना है तथा आम जनता की समस्या को सुनने के साथ साथ सुझाव भी ले सकते हैं मुख्यमंत्री के इस दौरे में कोई कमी ना हो जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी शुरू कर दिया है वहीं जिले के सभी विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं क्योंकि जनता कही बिहार के मुखिया से किस विभाग की शिकायत न कर दे बताते चले की बिहार के मुखिया इस क्षेत्र के विकास के लिए अन्य का योजनाओं का सौगात देने कि संभावना व्यक्त किया जा रहा तो एक और मुख्यमंत्री के इस दौरा में बेतिया राज के डोलवाग बगिचा को पार्क बनाने के वन विभाग के द्वारा मामले को भी जनता द्वारा द्वारा उनके समक्ष रखा जा सकता है साथ ही साथ बेतिया हजारी पशु मेला ग्राउंड को भी पार्क बनाने का मुद्दा उठ सकता है क्योंकि इस बात को लेकर बेतिया मेयर द्वारा मुख्यमंत्री को लिखित में भी दिया गया है आप देखना है क्या सुबे के मुखिया चंपारण वासियों को विकास तोफा दे पाते हैं कि नहीं वैसे तो माननीय मुख्यमंत्री का बाल्मीकि नगर से बहुत ही लगाव है