Breaking News

ताजा मामला ग्राम पंचायत मरवारी जनपद पंचायत शहपुरा का है व जनमन आवास की द्वितीय किस्त के लिए हितग्राही दर-दर भटक रहा है। 

0 550

ताजा मामला ग्राम पंचायत मरवारी जनपद पंचायत शहपुरा का है व जनमन आवास की द्वितीय किस्त के लिए हितग्राही दर-दर भटक रहा है।

 

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

 

 

 

जनमन आवास के हितग्राही बेगा जाती,को प्रथम किस्त प्राप्त होने के उपरांत आज दिनांक तक कोई भी किस्त प्राप्त न होने के कारण खुली आसमान के नीचे अपने बाल बच्चों को लेकर रहने के लिए एवं भरण पोषण करने के लिए मजबूर है हितग्राही सुखदेव बैग पिता कमल बैगा की जनमन आवास की स्वीकृति वर्ष 2023 24 में होने के उपरांत प्रथम किस्त प्राप्त हो चुका किंतु द्वितीय किस्त हेतु संबंधित सचिव सरपंच उप सरपंच पति के द्वारा ₹10000 की राशि की मांग की जाने पर हितग्राही के द्वारा राशि ना दे पाने के कारण आज दिनांक तक राशि प्राप्त नहीं हो पा रहा है जबकि हितग्राही के द्वारा जनवरी में ही लेनटर लेवल का कार्य पूर्ण कर लिया गया था पीएम आईडी क्रमांक एमपी 151996457 है इस संबंध में जिला कलेक्टर मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी एवं मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत शहपुरा को लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत करवाया गया तत्संबंध में आज दिनांक तक हितग्राही को द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुआ इससे यह प्रतीत होता है कि शासन की नियमों का उल्लंघन करते हुए व बैगा जाति होने के कारण उक्त हितग्राही के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है व समस्त जिले व जनपद एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ कर उक्त ग्राही को प्रताड़ित किया जाता है इस प्रकार का भ्रष्टाचार संबंधित अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है एवं उक्त गरीब के साथ इस प्रकार भेदभाव किया जा रहा है जबकि विभाग आयुक्त कार्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के आदेश क्रमांक क्रमांक 119 दिनांक 16/ 04 /2024 को आदेशित हुआ था कि 25 मीटर से ज्यादा डेवियेशन प्रदर्शित होता है तो उसे 0 जीरो कर दिया गया था किंतु ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा आज दिनांक तक जिओ टेक नहीं किए जाने से हितग्राही इस योजना से अछूता रह गया है एवं खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment