उपयंत्री सचिव और सरपंच को भ्रष्टाचार मामले में मिला लोकपाल का नोटिस। 

प्राईड इंडिया न्यूज़ से शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट 

0 531

शहपुरा 👉मिली जानकारी अनुसार डिंडोरी जिला अंतर्गत शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत मरवारी सरपंच श्याम सिंह कुलस्ते प्रभारी सचिव मोनिका नागेश उप यंत्री हिरेस पारधी को लोकपाल मनरेगा कार्यालय रीवा नोटिस मिला है मिले नोटिस में वर्णित है कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और उप यांत्रिकी द्वारा खेत तालाब निर्माण कार्यों में मनरेगा पोर्टल पर मैट मिस्त्री का फर्जी तरीके से पंजीयन करा कर विभिन्न मदों की राशि का आहरण एवं वितीय अनियमितता किए जाने की जांच के संबंध में नोटिस भेजा गया है नोटिस के माध्यम से बताया गया है कि कार्यालय लोकपाल मनरेगा मुख्यालय रीवा द्वारा प्राप्त उपरोक्त शिकायत की जांच की जा रही है शिकायत के संबंध में आवश्यक पूछ ताछ की जानी है। जानकारी मिली है उपरोक्त शिकायत ग्राम किशन बैगा पैसा एक्ट अध्यक्ष एवं मनरेगा मेट कैलाश प्रसाद यादव ग्राम सभा मरवारीद्वारा लोकपाल मनरेगा रीवा से की गई थी वही मामले की पूर्व में भी ग्रामवासियों द्वारा जनपद से लेकर जिला स्तर तक की गई थी और मामले की जांच उपरांत सरपंच सचिव और उप यंत्री दोषी पाए गए थे परंतु जांच उपरांत सूत्रों से मिली जानकारी दोषियों पर ठोस कार्य वाही,नहीं हुई जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा मामले में कार्यवाही हेतु शिकायत लोकपाल मनरेगा से की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment