सुचार रूप से चुनाव हेतु सीधी कलेक्टर तथा एसपी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

0 5,685

सीधी
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस तथा अर्ध सैनिक बलों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है !कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सीधी में 16 अप्रैल को फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर नीलेश शर्मा, एसडीओपी गायत्री तिवारी सहित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ वर्मा ने बताया कि जिले में सभी स्थानों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है!संवेदनशील स्थानों में रात्रिकालीन गस्त भी बराबर जारी है। शांतिपूर्ण निर्वाचन में किसी भी प्रकार की बाधा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंतिम 72 घंटों के प्रोटोकॉल के तहत गस्त एवं निगरानी बढ़ाई गई है।
*रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा-9993 22 1450*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment