जिले के सातों विकासखंड में आयोजित हुआ रेवा कैंप शासन की योजनाओं से लाभांवित हुए हितग्राही

0 2,880


डिंडौरी : 09 मार्च 2024
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशन में जिले के सातों विकासखंड में एक साथ रेवाकैंप का आयोजित कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। रेवा कैंप प्रति शनिवार सभी जनपद पंचायतो के चिन्हित ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही है। आज 09 मार्च 2024 को जनपद पंचायत अमरपुर में ग्राम घेवरी, बजाग में वन ग्राम तरच, डिंडौरी में सारसताल, करंजिया में बहारपुर बैगान टोला, मेंहदवानी में मनेरी, समनापुर के ग्राम सिमरधा, शहपुरा में राखी माल, डिंडौरी नगर पंचायत वार्ड क्रं. 05 डिंडौरी, शहपुरा नगरीय क्षेत्र में वार्ड क्र. 01 मंगल भवन के पास शहपुरा में रेवा कैंप आयोजित किए गए।

 

विभागीय अधिकारी कर्मचारी विभिन्न ग्रामों में आयोजित रेवा कैंप में पहुंचे हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित किए।


विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम मनेरी में आयोजित रैवा कैंप के तहत महिला एवं बाल विभाग के द्वारा 54 बच्चों को वजन कराया गया, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 87 हितग्राहियों को स्वास्थ्य जांच करते हुए दवाईयां वितरित की गई, आयुष विभाग के द्वारा 52 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां प्रदान की गई। इसी प्रकार राजस्व विभाग के 03 आवेदन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत 09 आवेदन, उज्जवला योजना अंतर्गत 04 आवेदन प्राप्त कर जल्द से जल्द योजना से लाभान्वित करने का आश्वासन दिया गया।
इसी प्रकार से जनपद पंचायत बजाग के वन ग्राम तरच में आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 65 मरीजों का, आयुष विभाग के द्वारा 57 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक दवाईयां प्रदान की गई, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शिविर में 20 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान कार्ड के 20 आवेदन, राजस्व विभाग के 07 आवेदन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 06, विद्युत विभाग के 01, खाद्य विभाग के 01 प्राप्त हुए हैं।


विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम सिमरधा माल में आयोजित रैवा कैंप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों से मुलाकात की और शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कैंप में सिकिल, टीबी, बीपी, सुगर एवं अन्य बीमारियों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। आयुष विभाग के द्वारा भी लोगों को आयुर्वेदिक आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment