अचल संपत्ति के बाजार मूल्यों का अंनतिम प्रदर्श

0 399


डिंडौरी : 28 फरवरी 2024
संयोजक जिला पंजीयक डिंडौरी ने बताया कि म.प्र. शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में स्थित अचल संपत्ति का बाजार मूल्य निश्चित करने संबंधी गाईड लाइन वर्ष 2024-25 की जिला मूल्यांकन समिति की बैठक 27 फरवरी को अनुमोदित किया गया। अंनतिम प्रस्तावों को आम जनता के सुझाव हेतु कार्यालय जिला पंजीयक डिंडौरी, तहसील कार्यालय डिंडौरी, शहपुरा एवं उप पंजीयक डिंडौरी में अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है।
आम जनता को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त दर्शित कार्यालयों में प्रदर्शित गाईड लाइन 2024-25 के अंनतिम प्रस्तावों का अवलोकन कर अपने सुझाव एवं आपत्ति जिला पंजीयक/संयोजक जिला मुल्यांकन समिति डिंडौरी के समक्ष 4 मार्च तक प्रस्तुत किया जा सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment