लगातार दूसरी बार गौ हत्या के मामले को लेकर शिवसेना ने की आईजी से मुलाकात

0 2,219

अपराधियों के ऊपर रासुका कार्यवाही को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र:विवेक पांडे

पेशाब कांड में अगर रासुका लग सकती है तो गौ हत्यारो पर क्यू नही:विवेक पांडेय
शिवसेना इकाई द्वारा एक बार लगातार पुनः गौ हत्या को लेकर रीवा संभाग पुलिस महानिरीक्षक के प्रथम आगमन पर आक्रोश व्यक्त कर भारी संख्या में शिव सैनिकों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे गौ रक्षा दल केशव मिश्रा ने मुलाकात की वही रासुका जैसी कार्यवाही को लेकर कलेक्टर के नाम लिखा पत्र सौंपा ज्ञापन
इस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने अवगत कराते हुए बताया कि सीधी जिले में लगातार दूसरी बार गौ हत्या का मामला सप्ताह भर के अंदर आ रहा जहां इस बार चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम कोस्टा पवाई का मामला सामने आया जहां गर्भवती गाय की निर्मम हत्या की गई अपराधियों द्वारा करंट लगाकर दो गौ माता की हत्या की वही पूरी बॉडी के कई टुकड़े कर ले गए गौ माता का घटना स्थल से कटी मुंडी बरामद हुई यह घिनौना कृत दिनों दिन बढ़ता जा रहा अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा श्री पांडे ने कहां की जिस प्रकार से गौ माता के निर्मम हत्या की जा रही वही गौ माता के नाम पर सरकार पेशाब कांड जैसे मामले पर रासुका जैसी कार्यवाही अगर कर सकती है तो क्या हम हम हिंदुओं की माता गौ माता जिनके रोम रोम में 33 कोटी देवी देवता वास करते हैं और उनकी इस प्रकार से हत्या करने वाले अपराधियों के ऊपर क्या रासुका जैसी कार्यवाही नहीं हो सकती हम सरकार से मांग करते हैं कि गौ माता के प्रति दयावान बने फर्जी राजनीति बंद कर आज गौ माता को न्याय देने की जरूरत है भूखी ,प्यासी ,अपमानित ,दर-दर भटकती ,मार खाती ,गौ माता की यह दुर्दशा अब बर्दाश्त नहीं हो रहा पूरे समाज को इसका परिणाम एक दिन भुगतना पड़ेगा इसके पहले सरकार व जिम्मेदार अधिकारी हमारी गौ माता के लिए कड़ा कदम उठाए सुचारू रूप से व्यवस्था परिवर्तन करें इन बेजुबान गौ माता की क्या गलती है इन्होंने क्या अपराध किया है जो इनके साथ इस तरह की क्रूरता की जा रही वही अपराधियों के ऊपर शासन सरकार मेहरबान है आज मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक महोदय से मुलाकात की वही रीवा आईजी साहब द्वारा आश्वासन दिया है की कड़ी से कड़ी कार्यवाही अपराधियों के ऊपर की जाएगी रासुका जैसी कार्यवाही पर जिला कलेक्टर महोदय को पत्र लिखा गया है गौ रक्षा दल केशव मिश्रा ने विरोध जताया है कि जिस प्रकार से गौ माता की हत्याएं हो रही हैं इसको लेकर बहुत जल्द एक बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन होगा
प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे युवा सेवा प्रदेश महामंत्री धीरज पटेल,संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट जिला उपाध्यक्ष राजरखन सिंह चौहान जिला मंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल नगर संपर्क अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा युवा सीधी विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर,अजय साहू रवि यादव, शुभम सिंह चौहान, राजेश सोंधिया सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment