शिवसेना ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी वानर सेना वा मछलियों के बीच मनाई

0 695


मछलियों को दाना डालकर वा वानर सेना को केला,बिस्किट,चना। खिला कर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष ने मनाया जश्न
शिवसेना इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि कई वर्षों बाद 22जनवरी राम जन्म भूमि अयोध्या में हमारे भगवान सनातन प्रभु सियाराम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हम शिवसैनिको ने गोरियारा बांध वा मुड़ी तलाव मंदिर में पहुंच कर मछलियों को दाना डाला आटे की लोई बनाई खिलाइ वा मऊगंज मार्ग पहाड़ जोगनी माई के मंदिर के समक्ष मुख्य मार्ग में वानर सेना को केला , बिस्किट, सहित चना खिला कर इस पावन अवसर का जश्न मनाया जहा वाकई में अंतरात्मा को बड़ा सुकून मिला


श्री पांडे ने कहा भंडारे जगह जगह हुए लेकिन ये बेजुबान हम इंसानों पर ही आश्रित होते है हमारे प्रभू सियाराम जी का भी हम इंसानों के लिए यही संदेश है आज इस पृथ्वी पर जितनी क्रूरता इन बेजुवानो के साथ हो रही इससे पूरा मानव समाज कलंकित हो चुका है और इस कलंक को दूर करने के लिए एक बार हमारा विचार कहता है की जिस प्रकार से इन बेजुबानों का जंगल घर भोजन छीन लिया गया है इस पर मानव समाज को विचार कर इनके अधिकारों को दिलाने वा इनके साथ इंसानियत चेहरे का परिचय दे कर दया की जरूरत है हम इंसानों को बल बुद्धि हर चीज प्रभु श्री राम ने दी है जिसका भरपूर स्तेमाल करके इंसानियत को स्थापित कर सके युवा साथी बढ़ चढ़ कर हिस्सा इन बेजुबानों के हित में ले ये मेरा निवेदन है भगवान ने खाने के लिए अनेक प्रकार के अनाज भोजन दिए है बेजुवनो के साथ क्रूरता सिर्फ अपराध है किसी धर्म ग्रंथ में नहीं इनपर अत्याचार करना
प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा सहित कई युवा शिवसैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment