विकसित भारत संकल्प यात्रा में जल परीक्षण किट का प्रदर्शन

पीएचई विभाग द्वारा हर ग्राम की पांच महिलाओं को जल परीक्षण किट का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
दिनांक 20/12/2023 को विकासखंड करंजिया के ग्रामपंचायत करंजिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जहां विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी प्रदाय किया गया। उक्त स्थल में निरीक्षण के दौरान जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा,दिल्ली से जन संकल्प यात्रा की मॉनिटरिंग कर रही आइएएस निशा वर्मा ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया एवं अन्य कार्यकर्ताओं के समक्ष लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी की टीम द्वारा जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया ,साथ ही जल जनित बीमारियों से रोकथाम हेतु जार्मेक्स ( जल शुद्धिकरण की दवा) की जानकारी साझा की गई । विदित हो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर में निःशुल्क जल परीक्षण किट प्रदाय किया जाता है एवं जल गुणवत्ता परीक्षण की जांच हेतु हर ग्राम से पांच महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है टोल फ्री नंबर 7509199997 पर फोन करके हैंडपंप खराब होने पर त्वरित सुधार कार्य करवाया जा सकता है । जन संकल्प यात्रा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री , सहायक यंत्री,उपयंत्री, ब्लॉक समन्वयक, एवं पीएमयू स्टाफ एवं आईएसए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।