Breaking News

शिवसेना ने जिले में बढ़ते अपराध के विरोध में पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

0 885


शिवसेना इकाई द्वारा सीधी जिले में बढ़ते अपराध जैसे चोरी, अपहरण बलात्कार, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, मारपीट, खुलेआम पशु तस्करी के संबंध में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी रीवा संभाग पुलिस महानिरीक्षक को लिखा पत्र सौंपा ज्ञापन
इस बीच शिवसेना इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए लिखित पत्र जारी कर बताया सीधी जिले के बढ़ते अपराध के ग्राफ के संबंध में चार बिंदु कुछ इस प्रकार से दिया गया है
जैसे (1) जिले में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही वह अपराधियों का हौसला बुलंद हो रहा यहां तक की जिले का मुख्यालय सुरक्षित नहीं वहां तक से कर्मचारियों की कई गाड़ियां चोरी जा चुकी है ऐसे में पीड़ितों को संतोषजनक न्याय नहीं मिल पा रहा
(2) जिले में खुलेआम गौ माता व भैंस सहित अन्य बेजुबान जानवरों की तस्करी हो रही वहीं पुलिस अधीक्षक सहित स्थान में जानकारी देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही वही अपराधियों को जिम्मेदार विभाग द्वारा खुला समर्थन दिया जा रहा
(3) आए दिन अपहरण हुआ बलात्कार का मामला जिले में बढ़ता जा रहा नाबालिक लड़कियां जिले से गुम हो रही पीड़ित परिवार दर-दर न्याय के लिए भटक रहा लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा
(4) जिले में अवैध मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले अपराधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा वह गली-गली मोहल्ले में अवैध मादक पदार्थ मेडिसिन नशीली दवाएं गोमती चौराहों में अवैध शराब बिक्री की जा रही लेकिन कोई लगाम नहीं लग रहा
श्री पांडे ने कहा इन सब मामलों में जब दुर्घटना घट जाती है तब कुछ चांद अपराधियों को पड़कर फोटो खिंचवाने में ज्यादा यकीन आज जिम्मेदार विभाग कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि अपराध का ग्राफ घाट नहीं बल्कि बढ़ता ही जा रहा वहीं अगर किसी भी प्रकार से क्राइम मुक्त बनाने का प्रयास हम संगठन साथ देने की बात भी करे तो उल्टा इन्हे लगता है इनकी क्रेडिट छीन रही वही बेगुनाह कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला दर्ज कर धमकियां देने का प्रयास किया जाता है आज बड़े ही शर्म की बात है हम एक लोकतांत्रिक देश में रह कर हिटलर शाही रवैया के शिकार प्रतीत करते है लेकिन हम अपने कर्मों से भी विमुख नहीं है जब जब अत्याचार और गलत होगा तो विरोध करेंगे बहुत जल्द पीड़ित परिवारों के न्याय व्यवस्था हेतु मुख्यालय का घेराव करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिम्मेदार विभाग की होगी
प्रमुख रूप से जिला प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, अधिवक्ता धीरज पटेल,जिला मंत्री सुनील रावत,संगठन उपाध्यक्ष रामाधार गोस्वामी, नगर संपर्क अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे, संगम गुप्ता अंकुश साहू सहित के शिव सैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment