नव वर्ष के उपलक्ष्य में ग्वालियर प्रीमियर लीग 2023 /24 दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन श्री राजेश यादव जी द्वारा एमएलबी कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर आयोजित किया गया जिसमें 5 शासकीय विभागों की टीम एवम 1 एडवोकेट की टीम ने भाग लिया

31 12 2023 को लीग मैच राउंड में से चार टीम सेमीफाइनल पहुंची दिनांक 01/01/24 टूर्नामेंट के फाइनल में रेडियो पुलिस 11 एवं एडवोकेट 11 के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें टॉस जीतकर रेडियो पुलिस 11 के कप्तान चैन सिंह यादव उर्फ चेनू ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए रेडियो 11 के कप्तान छैनू यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन की उल्लेखनीय पारी खेली और 12 ओवर की मैच में 6 विकेट होकर 112 का स्कोर बनाया जिसका पीछा करने उतरी एडवोकेट 11 की टीम मात्र 82 रन पर ऑल आउट हो गई एडवोकेट 11 की तरफ से अनूप शिवहरे ने 24 रन की जुझारू पाली खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके इस तरह उपविजेता टीम एडवोकेट 11 और विजेता टीम का पुरस्कार की ट्रॉफी रेडियो पुलिस 11 के कप्तान चैन सिंह यादव ने जीती मैन ऑफ द मैच रेडियो 11 के कप्तान चैन सिंह यादव उर्फ छेनू रहे मैन ऑफ द सीरीज एडवोकेट 11 के खिलाड़ी आकाश कुशवाहा के नाम रही मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनायक शर्मा रेडियो पुलिस एसपी साहब एवं श्री अभिषेक सिरोठिया सहायक लोक अभियोजन अधिकारी जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर उपस्थित रहे