आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पांच मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निःशुल्क लेंस लगाया गया

जमशेदपुर । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों मोतियाबिंद जांच शिविर में चयनित छह मोतियाबिंद रोगियों का 1 जनवरी सोमवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निःशुल्क लेंस लगाया गया । पूर्णिमा नेत्रालय एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गदरा आनंद मार्ग जागृति में मुफ्त नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 25 लोगों का आंखों का जांच हुआ था । शिविर मे चयनित छह मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया और दवा एवं चश्मा देकर सभी को घर पहुंचा दिया गया । साथ ही वहां उपस्थित लोगों के बीच लगभग 30 फलदार पौधे का वितरण भी किया गया। 4 जनवरी को गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए फिर से जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।