थांवला में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा , लगे जयश्रीराम के नारे

0 765

संवाददाता चंद्रशेखर शर्मा
थांवला नागौर
9785556414

अयोध्या श्रीराम मंदिर में पूजित अक्षत कलश थांवला पहुंचने पर अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के शिव मंदिर थानेश्वर महादेव मंदिर से निकली शोभा यात्रा में जीवंत झांकी में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की रथ सजाई गई थी। शिव मंदिर चौक से निकलकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया।शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए। शंखनाद के साथ साथ बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए निकले। जगह-जगह स्वागत एवं आतिशबाजी की गई। नगर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुट जाने के लिए आह्वान किया गया।
श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ अक्षत कलश को लेकर नगर भ्रमण किया।
भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने अक्षत कलश की आरती उतारी। बस स्टेण्ड स्थित नरसिंह मंदिर चौक में पहुंचने तक श्रीराम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। मंदिर पहुंचने के बाद अक्षत कलश की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आरती और भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ किया गया।इस दौरान सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment