जबलपुर शिवसेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने वार्ड 75की समस्या निवारण हेतु नगर डी.ओ से की मुलाकात

0 562


जबलपुर जिला इकाई की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने अपना दायित्व संभालते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे की उपस्थिति में जनहित का मोर्चा खोलते हुए जबलपुर नगर निगम के क्षेत्र वार्ड क्रमांक 75 की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका डी.ओ से मुलाकात की वही मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने मुख्य अधिकारी से बात करते हुए समस्याओं से रूबरू कराया वह पीड़ितों से मुलाकात कराई जहां पीड़ित परिवारों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 75 के पन्नी मोहल्ले में आज करीब 6 महीने से सफाई बिल्कुल नहीं हो रही वही पाइपलाइन फुटी पड़ी है जो नगर निगम द्वारा बिल्डिंग बनाकर दी गई वह भी बिल्डिंग जर्जर स्थिति में जहां इन बिल्डिंगों में हजारों से भी ज्यादा की तादाद में रहने वाले गरीब परिवार हैं जो अपना जीवन यापन कर रहे हैं ऐसी स्थिति में सीधे घटना को आमंत्रित कर रही यह बिल्डिंग किसी दिन बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है जिसको लेकर मुख्य अधिकारी ने तत्काल सफाई अधिकारी को बुलाकर निराकरण हेतु बात रखी वह तत्काल सफाई हेतु आवेशित किया साथ में मुख्य अधिकारी द्वारा कहा गया कि वार्ड में शिविर लगाया जाए सभी वार्ड वासी मौजूद हो वह अपनी समस्याएं वही अंकित कराए जिसको लेकर जल्द से जल्द सारी समस्याओं का निराकरण हो सके इस बीच जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने कहा कि अगर स्थिति नगर पालिका द्वारा नहीं सुधारी गई वह इसी प्रकार गंदगी का आलम बना रहा जिससे आए दिन छोटे-छोटे बच्चे बीमारी का शिकार हो रहे हैं जिसको देखते हुए बहुत जल्द चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद एक बड़े पैमाने में नगर पालिका का घेराव कर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी
इस बीच प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना तिवारी,सचिव सोना चौकसे, कोषाध्यक्ष संगीता शर्मा,कल्पना मिश्रा , ललिता छोहनी,रासी मेहता ,लता पटेल ,गुड्डी बाई बेन,मिथिलेश सेन,रत्न शर्मा, संतो ठाकुर, सहित कई पीड़ित महिला इकाई रही मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment