राज्य स्तरीय ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सिंग संघ सीधी के मुक्केबाजों ने 2गोल्ड और 6सिल्वर मेडल झटके

0 715

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा

सीधी-सीधी के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर मुक्को का खूब दिखाया जोर!35 वी राज्य स्तरीय ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करमचंद चौक स्थित हित करणी महिला महाविद्यालय जबलपुर में 6 से 8 अक्टूवर को सब जूनियर ,जूनियर और सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता खेली गई और इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आखरी दिन 8 अक्टूवर को समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत देश के महान wwe रेसलिंग खिलाड़ी द ग्रेट खली का आगमन हुआ! और द ग्रेट खली के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और सभी बॉक्सिंग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई ।

सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी से जबलपुर राज्य स्तर पर बॉक्सिंग खेल में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी के नाम श्लोक सिंह गोल्ड मेडल, जितेंद्र सिंह गोल्ड मेडल वा सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी के नाम वैष्णवी सिंह, चंदा साहू,पार्थ गुप्ता,शुभम शुक्ला,प्रवीण साहु,जीवेंद् पटेल चुरहट पिता राजकरण पटेल ,आदि खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए। सभी मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी डा प्रेम लाल मिश्रा एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जगदीश सिंह के द्वारा सभी मुक्केबाजों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया !

और इन सभी खिलाड़ियों के जीत पर सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह, बॉक्सिंग संघ सीधी के संरक्षक डा अनूप मिश्रा,बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह,बॉक्सिंग संघ के सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय मिश्र, बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष संध्या मिश्रा, जिला खेल युवा कल्याण विभाग कोच मनिंदर शेर अली खान, बॉक्सिंग संघ के सह सचिव संजीव सोंधिया, बॉक्सिंग संघ के सदस्य प्रकाश प्रजापति, सीनियर खिलाड़ी प्रदीप गुप्ता, भूपेश ठाकरे, खेल युवा समन्यवयक जयवीर सिंह , हरिशंकर पांडे क्रमांक 1पी टी आई, दिलीप वर्मा क्रमांक 2पी टी आई ,मुकेश मिश्रा ,विष्णु सिंह, मामून अंसारी,रवि मिश्रा, यज्ञ सेन गुप्त, श्रीमान पांडे, सौरव सेन, महेंद्र मिश्र, राजेंद्र केवट, राजकपूर चितेरा,और सभी खिलाड़ियों के माता पिता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं! यह जानकारी माखन मिश्रा सचिव सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी द्वारा दी गई है! 9039476426

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment