खुटेली से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के साथ चुनावी शंखनाद।

0 497

 

खुटेली से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के साथ चुनावी शंखनाद।

सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत क्षेत्र खुटेली में सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज बुधवार के दिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जहां सभी कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया गया एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों व उपलब्धियों के बारे में उन्हे बताया गया।

वहीं इस दौरान क्षेत्र से आए कई बड़े कांग्रेस के नेता मौजूद रहे सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने न केवल कार्यकर्ताओं से बातचीत की बल्कि अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी |उनकी सड़क बिजली पानी सहित अन्य संबंधित समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल उनका कार्य करने के लिए निर्देशित भी कर दिया ।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment