सड़क का काम कागज में तो की जाएगी वसूली,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कशी कमर

सीधी- जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द में ठाढी़ से चरहवा तक की सड़क का मामला गरमाता जा रहा है! इस मामले की खबर को बार-बार प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम समाचार पत्र पर प्रकाशित किया जाता रहा है!

कीचड़ से शराबोर एवं अतिक्रमण की चपेट में चीखती चिल्लाती तथा भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ी इस सड़क की करुण पुकार को आखिरकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने सुन ही ली! हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि इसकी शीघ्र ही जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ वसूली प्रस्तावित कर तात्कालिक रूप से सड़क के रिपेयर का काम किया जाएगा!
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठाढ़ी से चरहवा तक की सड़क का काम कई बार कागजों में बड़े पैमाने पर शासन की धनराशि का दुरुपयोग करते हुए कराया जा चुका है! जिसका हिसाब किताब करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल द्वारा कमर कस ली गई है! प्रस्तुत है पूरी रिपोर्ट–